इटारसी। नगर में श्रद्धा और भक्ति का माहौल बनने जा रहा है। मालपानी परिवार द्वारा एक अभूतपूर्व धार्मिक आयोजन किया गया है, जिसके तहत अंतर्राष्ट्रीय कथा व्यास गो वत्स राधा कृष्ण जी महाराज ‘नानी बाई रो मायरो’ पर प्रवचन देने के लिए तीन दिनों के लिए इटारसी आ रहे है।
यह आयोजन मालपानी दाल मिल परिसर मे होगा। प्रवचन का समय सोमवार 22 दिसंबर और मंगलवार 23 दिसंबर को प्रवचन दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक रहेगा। अंतिम दिवस 24 दिसंबर को कथा का समापन प्रात: 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक होगा।









