नर्मदापुरम। जिला मुख्यालय पर आज सोमवार, 8 दिसंबर 2025 को लोकायुक्त पुलिस ने कृषि विभाग में बड़ी कार्रवाई करते हुए उपसंचालक कृषि जेआर हेड़ाऊ को चालीस हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी उपसंचालक जेआर हेड़ाऊ ने यह रिश्वत एक खाद-बीज विक्रेता का निलंबित लाइसेंस बहाल करने के एवज में मांगी थी। शिकायतकर्ता खाद-बीज विक्रेता के अनुसार, उपसंचालक हेड़ाऊ ने लाइसेंस बहाल करने के लिए कुल एक लाख रुपये की मांग की थी। शिकायत का सत्यापन होने के बाद लोकायुक्त पुलिस टीम ने आज यह कार्रवाई की और उपसंचालक हेड़ाऊ को 40,000 रुपये की राशि लेते हुए गिरफ्तार कर लिया।









