इटारसी। मुंबई से भागे नाबालिग प्रेमी युगल को जीआरपी ने पकड़कर जीवोदय संस्था में भेजा है। जीआरपी ने यह कार्रवाई मुंबई पुलिस की सूचना के आधार पर आज शाम को करीब 7 बजे की है।
मिली जानकारी के अनुसार मुंबई की गोरेगांव पुलिस से वहां से एक प्रेमी युगल के भागने की सूचना प्राप्त हुई थी। बताया जा रहा था कि यह रत्नागिरी एक्सप्रेस से वहां से निकले हैं। सूचना के आधार पर जीआरपी ने जब जानकारी ली तो प्लेटफार्म क्रमांक सात पर आयी रत्नागिरी एक्सप्रेस से इनको उतारा। बताया जा रहा है कि दोनों नाबालिक हैं। उनको जीवोदय संस्था भेजा
जीआरपी के अनुसार मामले में गोरेगांव पुलिस को सूचित कर दिया गया है। प्रेमी युगल बुधवार सुबह घर से अचानक लापता हुए थे। जीआरपी से प्राप्त जानकारी के अनुसार आज गोरेगांव पुलिस और प्रेमी युगल के परिजन इटारसी पहुंचेंगे।
मुंबई से भागे नाबालिग प्रेमी युगल पकड़ाये
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








