नर्मदापुरम। नर्मदापुरम् पुलिस के थाना कोतवाली ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत प्रभावी कार्रवाई करते हुए एक 14 वर्षीय नाबालिग बालिका को पंजाब के अमृतसर से सकुशल दस्तयाब किया है। 07 दिसंबर 25 को फरियादी की 14 वर्षीय नाबालिग बालिका के अपहरण की सूचना पर थाना कोतवाली में अपराध दर्ज किया गया।
थाना प्रभारी कोतवाली के नेतृत्व में टीम गठित कर त्वरित कार्रवाई करते हुए, तकनीकी संसाधनों और सायबर सेल की मदद से जांच शुरू की गई। तकनीकी जानकारी से पता चला कि आरोपी कृष्णा पिता सुरेश, उम्र 20 वर्ष, निवासी अमृतसर, पंजाब नाबालिग को बहला-फुसलाकर ट्रेन से ले गया है। पुलिस टीम को तुरंत दिल्ली और पंजाब के लिए रवाना किया गया।
36 घंटे की कड़ी खोजबीन के बाद, पुलिस टीम ने अपह्रता को आरोपी के कब्जे से दस्तयाब कर लिया और आरोपी को अभिरक्षा में लिया गया। अपह्रता को सकुशल परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है, और आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है। पुलिस अधीक्षक नर्मदापुरम ने अनुसंधान टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की गई है।









