---Advertisement---

तिलक सिंदूर से कछारगढ़ के लिए निकलेगी रैली, सर्व आदिवासी समाज ने की तैयारी

By
On:
Follow Us

इटारसी। 29 जनवरी 2026 को तिलक सिंदूर से कछारगढ़ के लिए निकलने वाली रैली की तैयारियों को लेकर सर्व आदिवासी संगठन ने तिलक सिंदूर मंदिर प्रांगण में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की। इस बैठक में समाज के पदाधिकारियों ने रैली की रूपरेखा तय की और स्वयंसेवकों को उनकी जिम्मेदारियां सौंपी।

मुख्य बिंदु और कार्यक्रम की रूपरेखा

  • रैली का शुभारंभ : संगठन के किशन सल्लाम ने बताया कि 29 जनवरी 2026 को तिलक सिंदूर हंस गंगा का जल लेकर समाज के लोग कचारगढ़ के लिए प्रस्थान करेंगे।
  • बड़ादेव की आराधना : सलाहकार विक्रम परते ने जानकारी दी कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी भगवान बड़ादेव की आरती के साथ रैली का विधिवत शुभारंभ किया जाएगा। मार्ग में विभिन्न स्थानों पर समाज द्वारा रैली का स्वागत किया जाएगा।
  • हजारों की भागीदारी : नर्मदापुरम जिले से 400 से अधिक स्वयं सेवक इस यात्रा में शामिल होंगे। कछारगढ़ में सबसे ऊंची चोटी पर विराजमान बड़ादेव के दर्शन हेतु देशभर से लाखों श्रद्धालु पहुंचते हैं।

प्रबंधन और व्यवस्थाएं

आकाश कुशराम ने बताया कि कार्यक्रम को सुव्यवस्थित बनाने के लिए 24 विशेष समितियों का गठन किया जाएगा। इन समितियों को आवास, भोजन, सुरक्षा और मार्ग व्यवस्था जैसी अलग-अलग जिम्मेदारियां दी जाएंगी। बैठक के दौरान सभी सक्रिय स्वयंसेवकों को टी-शर्ट एवं आई-डी कार्ड वितरित किए गए, समन्वय हेतु अगली बैठक जल्द ही आयोजित करने का निर्णय लिया गया। बैठक के साथ-साथ सामाजिक सरोकार को निभाते हुए सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया नर्मदापुरम के सहयोग से मंदिर प्रांगण में वृक्षारोपण भी किया गया, जिसमें समाज के युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Related News

error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.