इटारसी। सीबीएसई मान्यता प्राप्त जीनियस प्लानेट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता स्पोर्ट्स मीट 2025 “ऊर्जा स्पिरिट” का हर्षोल्लास के साथ शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा स्कूल ध्वज फहराकर और म्यूजिकल ग्रुप द्वारा स्कूल एंथम की प्रस्तुति के साथ की गई।
प्रतियोगिता के मुख्य आकर्षण
नन्हे खिलाड़ियों का प्रदर्शन: पहले दिन नर्सरी से कक्षा 5वीं तक के बच्चों के लिए बकेट रेस, सेक रेस, फ्रॉग जम्प, 100 मीटर और 200 मीटर दौड़ का आयोजन किया गया। विजेताओं को तत्काल गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल प्रदान किए गए।
अभिभावकों की रेस: कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण ‘पेरेंट्स रेस’ रही, जिसमें अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विजेता माता-पिता को विशेष उपहार देकर सम्मानित किया गया।
हाऊस प्रतिस्पर्धा: स्कूल डायरेक्टर मो. जाफर सिद्दीकी ने बताया कि पिछले एक सप्ताह से सिल्वर, गोल्ड, प्लेटिनम और डायमंड हाउस के बीच विभिन्न खेलों की प्रतिस्पर्धाएं चल रही हैं।
इस अवसर पर अतिथि के रूप में विष्णु पांडे, कुलभूषण मिश्रा, तरुण पोपली, डॉ. ताविश अरोरा, जितेंद्र ओझा, चंचल पटेल, राकेश पांडे, सुनील औरंगाबादकर और संरक्षक मो. यूनुस सिद्दीकी उपस्थित रहे। स्कूल संचालक मो. जाफर सिद्दीकी एवं प्राचार्य मनीता सिद्दीकी ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में स्कूल स्टाफ का विशेष योगदान रहा।









