इटारसी। न्यास कॉलोनी स्थित श्री द्वारिकाधीश राम जानकी मंदिर समिति द्वारा संचालित श्रीजी कृपा गौशाला में सोमवार को नवीन शेड का लोकार्पण संपन्न हुआ। यह कार्यक्रम अंतरराष्ट्रीय कथा व्यास परम पूज्य गोवत्स राधा कृष्ण महाराज के सानिध्य एवं विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा के मुख्य आतिथ्य में आयोजित किया गया।
महाराज श्री ने नवीन शेड का लोकार्पण किया और उपस्थित जनसमूह को गौ-सेवा के महत्व के बारे में विस्तार से बताया। महाराज श्री और डॉ. शर्मा ने गौशाला का निरीक्षण कर गोवंश को चारा खिलाया। संचालन समिति के प्रमुख रमेश चांडक ने महाराज का स्वागत किया।
संचालन वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी प्रमोद पगारे ने किया।इस अवसर पर नगर पालिका सभापति राकेश जाधव, प्रदीप मालपानी, विजय मालपानी, उमेश अग्रवाल, संजय गोठी, अनिल राठी, विपिन चांडक, गौशाला व्यवस्थापक जगदीश मालवीय सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक और गौ-सेवक उपस्थित रहे।









