इटारसी। देवास में आयोजित चौथी राज्य सब-जूनियर एवं जूनियर मिनी गोल्फ चैंपियनशिप (20-21 दिसंबर) में नर्मदापुरम के खिलाडिय़ों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया है। खिलाडिय़ों ने गोल्ड, सिल्वर और ब्रोंज मेडल जीतकर अपनी खेल प्रतिभा का लोहा मनवाया।
जूनियर मिक्स डबल में गोल्ड देव चौधरी एवं लेकांश बडक़ुर, सब-जूनियर मिक्स डबल गोल्ड समर्थ चौधरी एवं वंशिका पटेल, सब-जूनियर बॉयज डबल सिल्वर तनिश्क मेहरा और यशवर्धन पंथी, सब-जूनियर बालिका वर्ग सिल्वर अशिनी सिंह और आकांक्षा पटेल, सब-जूनियर सिंगल इवेंट सिल्वर लवन्या सिंह सेंगर, जूनियर सिंगल इवेंट सिल्वर सुरभि राजपूत, सब-जूनियर टीम इवेंट ब्रोंज आयुष, अभिनव, दीपेंद्र, धनंजय, समर्थ और ऋषिराज विजेता रहे।
विधायक प्रेमशंकर वर्मा ने खिलाडिय़ों के घर पहुंचकर उनका स्वागत किया और कहा कि क्षेत्र के युवा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना रहे हैं। अशोक साहू साहू समाज प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि युवाओं का खेलों के प्रति बढ़ता रुझान क्षेत्र के लिए सुखद संकेत है। हर्षिता चौरे अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी ने क्षेत्र में मिनी गोल्फ कोर्ट की आवश्यकता पर जोर दिया ताकि खिलाड़ी और बेहतर अभ्यास कर सकें। इस उपलब्धि पर प्रदेश सचिव कौशल शिवहरे सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों और खेल प्रेमियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए खिलाडिय़ों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।









