---Advertisement---

अटल थे, अटल हैं और अटल रहेंगे, वार्ड 9 में मनाई भारत रत्न वाजपेयी की 101वीं जयंती

By
On:
Follow Us

इटारसी। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की 101 वीं जयंती वार्ड 9 में मनाई गई। भाजपा नेत्री व महिला मोर्चा जिला सदस्य श्रीमती अनीता रामकृष्ण वर्मा, पार्षद ईश्वरदास जमीदार एवं वार्डवासियों की उपस्थिति में आयोजित इस कार्यक्रम में अटल जी के योगदान को याद किया गया।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अतिथियों और कार्यकर्ताओं ने अटल जी के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने अटल बिहारी अमर रहें के जयघोष लगाए। वार्ड पार्षद एवं सभापति ईश्वरदास जमीदार ने अटल जी के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अटल जी हमारे लिए प्रेरणा के पुंज हैं, वे कल भी अटल थे, आज भी हैं और सदैव रहेंगे। उन्होंने उनके कार्यकाल की महत्वपूर्ण उपलब्धियों का जिक्र करते हुए बताया कि पोखरण परीक्षण के माध्यम से भारत को परमाणु संपन्न राष्ट्र बनाया। किसानों के लिए किसान क्रेडिट कार्ड और गांवों को मुख्य धारा से जोडऩे के लिए प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना जैसी दूरगामी नीतियां लागू कीं।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से महिला मोर्चा जिला कार्यकारिणी सदस्य अनीता वर्मा, रामकृष्ण वर्मा, पार्षद दुर्गेश उईके, नितिन लोवंशी, आदित्य सोनी, संतोष सेन और बालकृष्ण मानु लोवंशी, छोटू धपाडयि़ा, सहदीप कुशवाहा, आशु सराठे, पूनमचंद पटेल, रितिक लोवंशी, मोनू सेन, गोल्डी ठाकुर, अर्पित लोवंशी, गुड्डू कुशवाहा, अथर्व सोनी, युवराज रघुवंशी, ऋषिराज लोवंशी और छोटू गुराडिया सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.