सिवनी मालवा। उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार शासकीय कन्या महाविद्यालय सिवनी मालवा द्वारा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मालपाठ में कॉलेज चलो अभियान का प्रभावी क्रियान्वयन किया। प्राचार्य डॉ. उमेश कुमार धुर्वे और समन्वयक डॉ. मनीष दीक्षित के नेतृत्व में कॉलेज की टीम ने विद्यालय के छात्र-छात्राओं से सीधा संवाद किया।
अभियान के दौरान डॉ. पदम शर्मा और डॉ. सरिता नागवंशी ने छात्राओं को महाविद्यालय की शैक्षणिक उपलब्धियों और वहां मिलने वाली सुविधाओं के बारे में विस्तार से बताया। डॉ. दुर्गा मीणा ने रोजगारोमुखी शिक्षा और वर्तमान में लागू नई शिक्षा नीति के लाभों पर चर्चा की। सुदर्शना राज और आकांक्षा पांडे ने छात्राओं को कैरियर के प्रति जागरूक करते हुए उन्हें उच्च शिक्षा के लिए प्रेरित किया। इस अभियान का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र की छात्राओं को पढ़ाई बीच में न छोडऩे और सरकार की विभिन्न छात्रवृत्ति योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित करना था।









