इटारसी। मां नर्मदा स्कूल द्वारा वार्षिक महोत्सव का आयोजन किया गया। यह समारोह न केवल एक उत्सव था, बल्कि बच्चों की प्रतिभा को निखारने और उनके उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक सराहनीय प्रयास रहा। महोत्सव में नर्सरी से लेकर कक्षा सातवीं तक के छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। बच्चों ने विभिन्न विषयों पर केंद्रित मनमोहक प्रस्तुतियां दीं, जिनमें मुख्य रूप से सेव वॉटर और वुमन एंपावरमेंट पर सामाजिक संदेश देती प्रस्तुतियां, सांस्कृतिक नृत्य में मल्हारी नृत्य और विभिन्न राज्यों के स्टेट डांस साथ ही विशेष आकर्षण नन्हे बच्चों का रैंप वॉक, क्रिसमस सॉन्ग और महाभारत के प्रसंगों पर आधारित नृत्य ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष पंकज चौरे के साथ मां नर्मदा बीएड कॉलेज के संचालक दीपक अग्रवाल, संचालक श्रीमती अनीता अग्रवाल, प्रिंसिपल कृति अग्रवाल और वाइस प्रिंसिपल श्रीमती साक्षी भारद्वाज सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा। अतिथियों ने बच्चों की प्रतिभा की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
लकी ड्रॉ और पुरस्कार वितरण
समारोह में बच्चों के साथ-साथ उनके माता-पिता के लिए भी विशेष आयोजन किए गए। अभिभावकों के मनोरंजन के लिए लकी ड्रॉ निकाला गया और विजेताओं को पुरस्कृत किया। साथ ही, साल भर आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता छात्रों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार से नवाजा गया।









