---Advertisement---

फाइटर फुटबॉल क्लब ने जीती 35+ फुटबॉल टूर्नामेंट की ट्रॉफी

By
On:
Follow Us

इटारसी। खेल के प्रति जज्बा उम्र का मोहताज नहीं होता, इसे सच कर दिखाया है इटारसी के सीनियर फुटबॉल खिलाडिय़ों ने। फाइटर फुटबॉल क्लब द्वारा आयोजित 9 ए साइट 35+ फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार समापन हुआ। नई सोच और नई पहल के साथ आयोजित इस टूर्नामेंट का मुख्य उद्देश्य उन वरिष्ठ खिलाडिय़ों को मैदान पर वापस लाना था, जो अपने समय के बेहतरीन खिलाड़ी रहे हैं।

फाइटर क्लब ने जमाया कब्जा

टूर्नामेंट का खिताबी मुकाबला फाइटर फुटबॉल क्लब इटारसी और नेशनल फुटबाल क्लब इटारसी के बीच खेला गया। फाइनल मैच बेहद रोमांचक रहा, जिसमें फाइटर फुटबॉल क्लब ने अपने शानदार तालमेल और अनुभव के दम पर एनएफसी क्लब को 5-2 के अंतर से पराजित कर खिताबी जीत हासिल की।

सम्मान और पुरस्कार वितरण

मैच के समापन पर आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में फाइटर क्लब के अध्यक्ष सत्यम अग्रवाल, नीलू चौधरी एवं जिला फुटबॉल सचिव दीपक परदेशी विशेष रूप से उपस्थित रहे। अतिथियों ने विजेता और उपविजेता टीम के खिलाडिय़ों को पुरस्कृत किया और इस नई पहल की सराहना की।

नई सोच, नया जोश

हेड कोच भागवत सिंह राजपूत ने बताया कि यह टूर्नामेंट नर्मदापुरम जिले के उन सभी सीनियर खिलाडिय़ों के सम्मान में आयोजित किया गया है जिनकी उम्र 35 वर्ष से अधिक है। यह आयोजन वरिष्ठ खिलाडिय़ों को खेल के प्रति पुन: जागरूक करने की एक अनूठी कोशिश है।

टूर्नामेंट को सफल बनाने में आयोजन समिति के सचिव पप्पू चौधरी, निपुण गोठी, रितेश शर्मा, नीरज गोयल, विनय यादव, विशाल कुशवाहा, गोलू मालवीय, मौसम रघुवंशी, रवि श्रीवास्तव और श्याम राजपूत का महत्वपूर्ण योगदान रहा। बड़ी संख्या में खेल प्रेमी और अन्य खिलाड़ी इस रोमांचक फाइनल मैच का आनंद लेने मैदान पहुंचे।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.