इटारसी। मध्य प्रदेश तैलिक साहू सभा के नए प्रदेश अध्यक्ष के चयन हेतु चुनावी बिगुल बज चुका है। 11 जनवरी को विजयासन देवी धर्मशाला सीढ़ी मार्ग, सलकनपुर में मतदान आयोजित किया जाएगा।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी रमेश के. साहू एडवोकेट, इटारसी, केंद्रीय पर्यवेक्षक डॉ. सियाराम साहू पूर्व संसदीय सचिव, रायपुर रहेंगे। मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री साहू ने बताया कि प्रदेश भर के लगभग 1400 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। नामांकन तिथि 10 जनवरी है।
अध्यक्ष पद के प्रत्याशी के लिए एक जिला अध्यक्ष प्रस्तावक और चार जिला अध्यक्षों का समर्थन अनिवार्य है। इसके साथ ही 50,000 रुपए की चुनाव राशि नकद या डीडी जमा करनी होगी। मध्य प्रदेश तैलिक साहू सभा 1965 से पंजीकृत प्रदेश की मूल संस्था है, जो वर्तमान में 50 जिलों में सक्रिय है। यह संस्थ अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा, नई दिल्ली राष्ट्रय अध्यक्ष जयदत्त क्षीरसागर से संबद्ध है।










