इटारसी। शहर के अंबेडकर नगर झुग्गी बस्ती में एक युवती और उसकी मां के साथ पांच लोगों ने न सिर्फ गाली गलौच की, बल्कि दोनों के साथ मारपीट भी की है। शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों पर मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस के अनुसार अंबेडकर नगर न्यास कालोनी के पास निवासी निशा पिता परसराम मालवीय 25 वर्ष ने शिकायत दर्ज करायी है कि राजेश कुचबंदिया, आरती कुचबंदिया, नेहा कुचबंदिया, स्नेहा कुचबंदिया और अनुराग कुचबंदिया ने उसके और उसकी मां दुगा्र बाई के मारपीट की है।
घटना के पीछे विवाद बताया जा रहा है कि फरियादियों को कुत्ता उनके घर के सामने चला गया था जिसे उन्होंने लात से मारा। मना करने पर आरोपियों ने विवाद की और गाली गलौच करते हुए मारपीट की। पुलिस ने पांचों आरोपियों पर मारपीट और गाली गलौच करने की बीएनएस की धाराओं में मामला दर्ज किया है।








