इटारसी। न्यूयार्ड क्षेत्र में स्थित वैष्णवी कॉलोनी मुक्तिधाम के पास, तरोंदा रोड पर भक्ति की गंगा बह रही है। यहां हनुमंत शैली में संगीतमय श्री राम कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है।
श्रीराम कथा 6 जनवरी, से चल रही है जिसका समापन 14 जनवरी को होगा। कथा प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक चल रही है। कथा वाचन स्वामी श्री प्रणव पुरी महाराज पीठाधीश्वर, महामृत्युंजय मठ, महाकाल, उज्जैन के श्रीमुख से हो रहा है।
कथा के दौरान भव्य राम बारात निकाली गई। हजारों श्रद्धालुओं ने इसमें हिस्सा लिया और पूरे मार्ग में पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। भक्तों में भारी उत्साह देखा गया। कथा के समापन अवसर पर 14 जनवरी को दोपहर 12 बजे से भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इस धार्मिक आयोजन के मुख्य सूत्रधार राम मोहन पटेल और जगमोहन पटेल हैं।








