इटारसी। यादव भवन इटारसी में अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में सर्वसम्मति से संगठन के जिला नेतृत्व का चयन किया गया।
मध्य प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष जगदीश चंद्र यादव के निर्देशानुसार, चुनाव प्रक्रिया के लिए पर्यवेक्षक के रूप में एडवोकेट दिनेश यादव को नियुक्त किया गया था। बैठक में उपस्थित समाज के वरिष्ठजनों और युवाओं की रायशुमारी के बाद राजेंद्र यादव को नर्मदापुरम का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया। वहीं, संगठन के प्रति निष्ठा को देखते हुए राजेश यादव को पुन: जिला ग्रामीण अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है।
इस नियुक्ति के अवसर पर समाज एडवोकेट दिनेश यादव, आरके यादव, एडवोकेट मधुसूदन यादव, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मुकेश यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष कपिल यादव निटाया, नरेंद्र पटेल, ललित मोहन यादव, मदन सिंह यादव शिवपुरी, रजत यादव, युवराज यादव, एडवोकेट रामराज यादव, गोविंद राम यदुवंशी, डॉ. मनोज यादव, मनमोहन यादव, मुकेश यादव भिलाडिय़ा, बबलू यादव, धर्मेंद्र यादव, दीपक पटेल और अशोक यादव सहित अन्य यदुवंशी समाज के लोग शामिल थे।









