इटारसी। शासकीय महात्मा गांधी स्मृति स्नातकोत्तर महाविद्यालय में स्वामी विवेकानंद जयंती को ‘युवा दिवस’ के रूप में धूमधाम से मनाया गया।
इस अवसर पर सामूहिक सूर्य नमस्कार और ‘रन फॉर स्वदेशी’ दौड़ के माध्यम से युवाओं को योग और आत्मनिर्भरता का संदेश दिया गया। सामूहिक सूर्य नमस्कार: कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. राकेश मेहता और जनभागीदारी अध्यक्ष डॉ. नीरज जैन द्वारा विवेकानंद जी के चित्र पर माल्यार्पण से हुआ।
पतंजलि योगपीठ के प्रशिक्षकों एम.एल. गौर व के.के. सोनी ने विद्यार्थियों को सूर्य नमस्कार की 12 मुद्राओं का अभ्यास कराया। योगाभ्यास के पश्चात विद्यार्थियों और शिक्षकों ने ‘लोकल फॉर वोकल’ के संकल्प के साथ महाविद्यालय से सरदार वल्लभ भाई पटेल पार्क तक दौड़ लगाई।
प्राचार्य डॉ. राकेश मेहता ने विवेकानंद जी को युग पुरुष बताते हुए भारतीय संस्कृति के प्रचार-प्रसार में उनके योगदान को रेखांकित किया। संचालन डॉ. विनोद कुमार कृष्ण ने किया।









