इटारसी। रविवार को यादव भवन इटारसी में अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। प्रदेश अध्यक्ष जगदीश चंद्र यादव के निर्देशानुसार एवं पर्यवेक्षक एडवोकेट दिनेश यादव की उपस्थिति में जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया।
बैठक में उपस्थित समाजजनों की सर्वसम्मति से राजेंद्र यादव को नर्मदापुरम जिलाध्यक्ष तथा राजेश यादव को पुनः जिला ग्रामीण अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इस अवसर पर एडवोकेट मधुसूदन यादव, मुकेश यादव, कपिल यादव, ललित मोहन यादव, मदन सिंह यादव, रजत यादव और डॉ. मनोज यादव सहित बड़ी संख्या में स्वजातीय बंधु उपस्थित थे। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने समाज हित में कार्य करने का संकल्प लिया।









