इटारसी। साखी साहित्य परिषद् करेली द्वारा आयोजित राजेंद्र सहारिया स्मृति प्रसंग एवं कवि सम्मेलन में इटारसी के वरिष्ठ गीतकार रामकिशोर नाविक का गरिमामयी अभिनंदन किया। यह सम्मान पूर्व राज्यसभा सांसद कैलाश सोनी के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर आयोजित काव्य गोष्ठी में जबलपुर, भोपाल, दमोह और सोहागपुर सहित विभिन्न क्षेत्रों के कवियों ने अपनी रचनाओं का पाठ किया। आमंत्रित कवियों में सलीम अंसारी, अभय तिवारी, सुधीर पाण्डे, जय प्रकाश श्रीवास्तव, गणेश राय, शरद व्यास, अमित बिल्लोरे, पद्मकांत सहारिया और खलील करेलवी शामिल रहे। संचालन अमित बिल्लोरे ने तथा आभार प्रदर्शन वरिष्ठ कवि नारायण श्रीवास्तव द्वारा किया। नाविक के इस सम्मान पर इटारसी के साहित्य प्रेमियों ने हर्ष व्यक्त किया है।









