इटारसी। वार्ड पार्षद और सिंधी समाज के अध्यक्ष धर्मदास मिहानी के आकस्मिक निधन पर आज नगर पालिका कार्यालय में एक गरिमामयी शोक सभा का आयोजन किया गया।
शोक सभा में नगर पालिका अध्यक्ष पंकज चौरे, मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमती ऋतु मेहरा सहित निकाय के समस्त अधिकारियों और कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन धारण कर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।
उपस्थित जनों ने श्री मिहानी के जनसेवा के कार्यों को याद करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। पार्षद के निधन के सम्मान में नगर पालिका के कई प्रशासनिक कार्यों को भी स्थगित रखा गया।









