इटारसी। पथरोटा थानांतर्गत आर्डनेंस फैक्ट्री बैरियर के पास से अज्ञात ने एक मोटर सायकिल उड़ा ली। फरियादी की शिकायत पर पथरोटा थाना में प्रकरण पंजीबद्ध कर बाइक चोरी की तलाश प्रारंभ कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार महेन्द्र कुमार पथोरिया पिता महेश कुमार पथरिया ने शिकायत दर्ज करायी है कि 27 और 28 दिसंबर 25 के मध्य अज्ञात ने उनकी बाइक क्रमांक एमपी 05, जेडई 1812 चुराकर ले गया।
बाइक की वर्तमान कीमत 50 हजार रुपए आंकी गई है। हरसंभव तलाश के बाद 17 जनवरी को उन्होंने पथरोटा थाने में शिकायत दर्ज करायी है।









