इटारसी। पथरोटा थाना अंतर्गत महानगरी कालोनी नयायार्ड में चार लोगों ने एक नाबालिग किशोरी के साथ न सिर्फ गाली गलौच की, बल्कि मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी है। पुलिस ने किशोरी की शिकायत पर आरोपियों पर मामला पंजीबद्ध किया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार महानगरीय कालोनी निवासी एक किशोरी ने उसी के मोहल्ले के नीरज पथरोट पिता मोहन पथरोट, नंदनी पति नीरज पथरोट, पुष्पा पति मोहन पथरोट और लक्ष्मी पति सूरज पथरोट के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी है।







