इटारसी। शहर के सात्विक रिसॉर्ट में रविवार को पटेल समाज सेवा समिति का 26वॉ स्थापना दिवस भव्यता के साथ मनाया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में समाज के राष्ट्रीय महासचिव जीएल पटेल एवं अन्य विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे। उन्होंने समाज की स्मारिका का विमोचन किया।
सामाजिक समन्वय के लिए आयोजित इस सम्मेलन में 56 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, जिन्हें प्रमाण-पत्र देकर प्रोत्साहित किया गया। शैक्षणिक वर्ष 2025-26 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 65 मेधावी छात्रों और उच्च शिक्षा हेतु चयनित 10 विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। साथ ही 22 खिलाडिय़ों को पदक प्रदान किए गए। समाज के 30 वरिष्ठ नागरिकों और 30 सेवानिवृत्त कर्मचारियों का मंच पर विशेष सम्मान किया गया।
समारोह की अध्यक्षता अरविंद यादव ने की और संचालन अरुण रावत ने किया। अध्यक्ष अरुण कुमार महालहा व सचिव अभिषेक चौधरी सहित अन्य पदाधिकारियों ने इस आयोजन को सामाजिक एकता का प्रतीक बताया। आभार प्रदर्शन एमएल गौर ने किया।









