इटारसी। शहर के मां नर्मदा स्कूल में 17 जनवरी 2026 को विज्ञान एवं नवाचार प्रदर्शनी का शानदार आयोजन किया। इस अवसर पर विद्यालय के छोटे वैज्ञानिकों ने अपनी रचनात्मकता और आधुनिक सोच से उपस्थित अतिथियों एवं अभिभावकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
छात्रों ने विज्ञान, भूगोल और सामाजिक विषयों पर आधारित कई प्रभावशाली मॉडल प्रस्तुत किए।
- पर्यावरण एवं विज्ञान : रेन वॉटर हार्वेस्टिंग, जल के स्रोत, चंद्रयान-3 और पौधों के विभिन्न भाग।
- तकनीक एवं समाज : वर्किंग एटीएम मशीन, सोशल नेटवर्किंग का प्रभाव और कंप्यूटर के विभिन्न हिस्से।
- संस्कृति एवं शिक्षा : विभिन्न राज्यों के पारंपरिक नृत्य, व्याकरण पर आधारित प्रोजेक्ट और भारत के महान नायक
कार्यक्रम में मुख्य रूप से मां नर्मदा कॉलेज के संचालक दीपक अग्रवाल, स्कूल की संचालक अनीता अग्रवाल एवं वाइस प्रिंसिपल श्रीमती साक्षी भारद्वाज उपस्थित रहीं। अतिथियों ने प्रत्येक स्टॉल पर जाकर बच्चों से उनके मॉडल्स के बारे में जानकारी ली और उनके आत्मविश्वास की सराहना की।
शिक्षिकाओं के मार्गदर्शन में आयोजित इस प्रदर्शनी ने छात्रों को सैद्धांतिक ज्ञान को व्यावहारिक रूप में समझने का अवसर प्रदान किया। अभिभावकों ने भी बच्चों के इस प्रयास की प्रशंसा करते हुए इसे एक यादगार अनुभव बताया।









