इटारसी। प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी बसंतोत्सव के पावन अवसर पर मां विजयासन देवी दरबार समिति महर्षि नगर, इटारसी के तत्वावधान में भागवत कथा ज्ञानयज्ञ का आयोजन 16 से 22 जनवरी 2026 तक किया जा रहा है। कथा प्रतिदिन दोपहर 02 से 05 बजे तक मंदिर प्रांगण, महर्षि नगर, इटारसी में चल रही है।
कथा की पूर्णाहुति एवं भण्डारा प्रसादी 23 जनवरी 2026, शुक्रवार बसंत पंचमी के मौके पर दोपहर 12 बजे से होगा। मुख्य यजमान श्रीमती ममता-कृष्ण मोहन दुबे हैं। आयोजन समिति ने श्रद्धालुओं से निवेदन किया है कि भागवत कथा आयोजन में जो भी भक्तजन स्वेच्छा से दान करना चाहते हैं समिति से संपर्क कर सकते हंै। कथाव्यास पं. देवेन्द्र दुबे कथा वाचन कर रहे हैं। आयोजन कर्ता पं. सुनील पाठक एवं पं. प्रमोद भार्गव अध्यक्ष मां विजयासन देवी दरबार समिति ने बताया कि आज आयोजन स्थल पर छप्पन भोग का आयोजन किया।








