इटारसी। शहर और आसपास के क्षेत्र के मरीजों के लिए राहत की खबर है। सुप्रसिद्ध मोलासारिया ईएनटी हॉस्पिटल के तत्वावधान में नाक, कान एवं गला रोगों के लिए विशेष परामर्श शिविर का आयोजन किया जा रहा है। गुरुवार, 22 जनवरी 2026 को सुप्रसिद्ध ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. राहुल वर्मा अपनी सेवाएं देने इटारसी पहुंच रहे हैं। वे दोपहर 11:30 बजे से 2:30 बजे तक मोलासारिया ईएनटी क्लिनिक, तीसरी लाइन, सराफा बाजार, इटारसी में उपलब्ध रहेंगे।
इन समस्याओं का मिलेगा सटीक समाधान
अक्सर लोग नाक, कान और गले की छोटी समस्याओं को नजरअंदाज कर देते हैं जो बाद में गंभीर रूप ले लेती हैं। यदि आप नीचे दी गई किसी भी समस्या से जूझ रहे हैं, तो विशेषज्ञ परामर्श अवश्य लें।
- कान की समस्या : कान बहना (मवाद/पानी), कम सुनाई देना या कान में लगातार आवाजें (टिनिटस) आना।
- नाक की समस्या : पुरानी एलर्जी, साइनस का दबाव, नाक जाम होना या नाक से खून आना।
- गले एवं वाणी दोष : गले में खराश, आवाज में बदलाव, हकलाना या तुतलाना।
- अन्य : बार-बार चक्कर आना और साइनस संक्रमण।
विशेष नोट : भीड़ से बचने और समय पर परामर्श सुनिश्चित करने के लिए पूर्व पंजीकरण अनिवार्य है।
पंजीकरण के लिए संपर्क करें :
+91 98930 48144








