इटारसी। मध्य प्रदेश शासन के 2 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा पूरे प्रदेश में ग्रामोदय से अभ्युदय अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में विकासखंड केसला के सेक्टर-04 के अंतर्गत ग्राम पंचायत घोघररैयात में नवांकुर संस्था क्षितिज वेलफेयर और ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के तत्वावधान में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान आयोजित गोष्ठी में ग्रामीणों को स्वावलंबन, संस्कार, संस्कृति, समृद्धि, सुरक्षा और स्वरोजगार जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही शासन की योजनाओं के साथ बेहतर समन्वय और समाज की भूमिका पर भी चर्चा की गई।
खेल उत्सव का आनंद
ग्राम उत्सव के तहत माध्यमिक शाला के छात्र-छात्राओं के बीच कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें खिलाडिय़ों ने उत्साह के साथ भाग लिया। कार्यक्रम का समापन प्रसाद वितरण के साथ हुआ। इस अवसर पर जन अभियान परिषद के ब्लॉक समन्वयक विवेक मालवीय, सरपंच शकुन उइके, सचिव राजू यादव, सहायक सचिव कस्तूरी, मेंटर व्यंकट चिमानिया, कार्यक्रम समन्वयक कन्हैयालाल सराठे, संदीप उइके, सुदीप परते, श्रद्धा पवार आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता, पंच बुधराम, पंच रामरती और नवांकुर संस्था मां यशोमति से गणेश यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।









