इटारसी। पश्चिम मध्य रेलवे की महाप्रबंधक श्रीमती शोभना बंधोपाध्याय के इटारसी आगमन पर वेस्ट सेन्ट्रल रेलवे मजदूर संघ ने रेल कर्मचारियों और उनके परिजनों की समस्याओं को लेकर एक महत्वपूर्ण कदम उठाया। संघ के महामंत्री अशोक शर्मा के आदेशानुसार एवं मंडल अध्यक्ष आरके शर्मा व मंडल सचिव कमलेश परिहार के निर्देशन में महाप्रबंधक को 11 सूत्री मांग पत्र सौंपा गया।
प्रमुख बिंदु और आश्वासन
मंडल संगठक प्रीतम तिवारी के नेतृत्व में सौंपे इस ज्ञापन में रेलवे के विभिन्न कैडर में कार्यरत खिलाडिय़ों, कर्मचारियों और उनके परिवारों की मूलभूत सुविधाओं व समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया। इस मौके पर डीआरएम भोपाल पंकज त्यागी, प्रमुख मुख्य विद्युत इंजीनियर मुकेश भी मौजूद थे। मजदूर संघ के पदाधिकारियों ने दोहराया कि संगठन सदैव रेल कर्मचारियों और उनके परिवारों की आवश्यकताओं और मूलभूत सुविधाओं के लिए निरंतर संघर्षरत रहता है।
इस अवसर पर संघ के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी महाकालेश्वर कश्यप, राजेश कुमार गौर, नितिन ओंकार, आकाश यादव, तरुण शुक्ला , राजेश यादव, सुनील श्रीवास्तव, भूपेंद्र मंडेलेकर, गोविंद सोनी, नरेंद्र, अमित, राजेश, पवन प्रजापति, श्याम कुमार निर्मल, हेमंत राजपूत, अभय कुमार, रिजवान खान, गुलाब सरोदे, मनीष मेहरा, मिलन गुप्ता, शंकर राव, ब्रजेन्द्र चौहान, ज्ञान प्रकाश दुबे, शम्भू राजपूत, शैलेन्द्र यादव, शोभाराम, सौरभ गुप्ता और धीरज कुमार शामिल थे।









