इटारसी। मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के ग्रामोदय से अभ्युदय अभियान के तहत ग्राम पंचायत मल्लूपुरा में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम सेक्टर क्रमांक 4 की नवांकुर संस्था क्षितिज वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन ने करके ग्रामीणों को आत्मनिर्भरता और स्वरोजगार की दिशा में प्रेरित किया।
- स्वरोजगार एवं संस्कार : नवांकुर संस्था के समन्वयक कन्हैयालाल सराठे ने ग्रामीणों को स्वावलंबन, सुरक्षा, स्वदेशी और संस्कारों के महत्व के बारे में विस्तार से समझाया।
- आयुष्मान कार्ड वितरण : कार्यक्रम के दौरान पात्र हितग्राहियों को आयुष्मान भारत योजना के कार्ड वितरित किए, ताकि उन्हें नि:शुल्क उपचार की सुविधा मिल सके।
- जैविक कृषि का संकल्प : सभा के अंत में उपस्थित किसानों और ग्रामीणों ने पर्यावरण संरक्षण और बेहतर स्वास्थ्य के लिए जैविक खेती अपनाने का सामूहिक संकल्प लिया।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत की सरपंच रामकली सेलुकर, सचिव वीर नारायण, पंच रामभरोस, और ग्राम विकास समिति के अध्यक्ष धीरज यादव, सचिव संजय यादव, कोषाध्यक्ष संपत यादव सहित ग्राम की आशा कार्यकर्ता, सुपरवाइजर, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।









