इटारसी। न्यूयार्ड स्थित बजरंग-गायत्री मंदिर में तीन दिवसीय पंचकुंडी यज्ञ का समापन हर्षोल्लास से हुआ। 21 से 23 जनवरी तक चले इस अनुष्ठान में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने आहुतियां देकर पुण्य लाभ अर्जित किया।
यज्ञ के समापन पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले रेल कर्मचारी महेश लिंगायत को सम्मानित किया। उन्होंने रेलवे वित्तीय विभाग के लिए 1 करोड़ से अधिक की राशि अर्जित की और करीब 15,000 बिना टिकट यात्रियों को पकड़ा। गायत्री परिवार के सदस्यों ने उन्हें शाल-श्रीफल भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
आज बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर मंदिर परिसर में विजय और करिश्मा का विवाह हुआ। आयोजन के अंत में भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।









