इटारसी। महिला एवं बाल विकास विभाग परियोजना केसला के सेक्टर पथरोटा-1 के अंतर्गत ग्राम पंचायत तवा नगर में राष्ट्रीय किशोरी बालिका दिवस का आयोजन किया। 24 जनवरी को मनाए जाने वाले इस दिवस के उपलक्ष्य में 22 से 24 जनवरी तक विशेष जागरूकता कार्यक्रम प्रस्तावित हैं।
- जेंडर समानता की थीम : पर्यवेक्षक चेतना ढीवरे ने जेंडर समानता पर केंद्रित थीम के माध्यम से किशोरियों को बताया कि समाज में बालक और बालिका दोनों समान हैं।
- सुरक्षा एवं कानून : कार्यक्रम में भ्रूण हत्या और लिंग परीक्षण को कानूनी अपराध बताते हुए बाल विवाह निषेध अधिनियम की विस्तृत जानकारी दी गई।
- हेल्पलाइन सेवाओं का प्रदर्शन : ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं और बालिकाओं की मदद के लिए उपलब्ध विभिन्न हेल्पलाइन सेवाओं के बारे में जागरूक किया गया।
- स्वास्थ्य एवं सम्मान : बालिकाओं को उनके स्वास्थ्य, सुरक्षा और आत्म-सम्मान की रक्षा के गुर सिखाए गए। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता नफीसा, रितु, सोनम, अजरा, शकुन, मंजू और सहायिकाएं उपस्थित रहीं।









