इटारसी। भगवान बिरसा मुंडा शासकीय महाविद्यालय सुखतवा में शुक्रवार को बसंत पंचमी और नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती का पराक्रम दिवस के रूप में संयुक्त आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मां सरस्वती के पूजन के साथ ही देश के महान नायक नेताजी के शौर्य को याद किया गया। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. नीता राजपूत ने मां सरस्वती के प्रतीकों का अर्थ समझाते हुए कहा कि जिस प्रकार मां का वाहन ‘हंस’ दूध और पानी को अलग कर देता है, उसी प्रकार विद्यार्थियों को भी बुराइयों को त्यागकर केवल अच्छी शिक्षा और गुणों को ग्रहण करना चाहिए।
उन्होंने छात्रों को हमेशा गलत संगति से दूर रहने की प्रेरणा दी।नेताजी के पराक्रम को किया नमनपराक्रम दिवस के अवसर पर डॉ. प्रवीण कुशवाहा और रितेश धुर्वे ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जीवन संघर्ष, अदम्य साहस और राष्ट्रभक्ति पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने युवाओं से उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया।
रासेयो कार्यक्रम अधिकारी डॉ. राधा आशीष पांडे ने मां सरस्वती की वंदना प्रस्तुत की और ज्ञान व संस्कारों के महत्व को रेखांकित किया। कार्यक्रम में डॉ. सौरभ तिवारी, श्रीमती संध्या उपाध्याय सहित समस्त स्टाफ और बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे।









