इटारसी। बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर श्रीकृष्ण यादव समाज कल्याण समिति ने श्रीयादव भवन परिसर में नि:शुल्क सामूहिक विवाह का आयोजन किया। कायक्रम में हिंदू रीति-रिवाजों के साथ कुल 4 जोड़ों का विवाह हुआ।
कार्यक्रम के दौरान श्रीकृष्ण यदुवंशम स्मारिका के नवीन अंक का विमोचन अतिथियों ने किया। समिति के अध्यक्ष आरके यादव ने बताया कि संस्था अब तक फिजूलखर्ची और दहेज जैसी कुरीतियों को समाप्त कर जरूरतमंद परिवारों की मदद करने के उद्देश्य से 100 से अधिक जोड़ों का सफल विवाह करा चुकी है।
समारोह में समाज के वरिष्ठ जन फूलचंद यादव एवं डॉ. वीके सीरिया संरक्षक, मुकेश यादव अध्यक्ष, सामूहिक विवाह समिति, अशोक यादव एवं समाज के अन्य सैकड़ों सदस्य मौजूद रहे।










