इटारसी। नगर कांग्रेस कमेटी द्वारा महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती शुक्रवार को श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। पुराने बस स्टैंड स्थित नेताजी की प्रतिमा पर कांग्रेस नेताओं ने माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया और “जय हिंद” के नारे लगाए।
देशभक्ति और साहस की मिसाल
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर कांग्रेस अध्यक्ष कन्हैया गोस्वामी ने कहा कि नेताजी का जीवन त्याग और साहस की अनुपम मिसाल है। उन्होंने युवाओं से नेताजी के पदचिन्हों पर चलने का आह्वान किया। वहीं, मीडिया प्रभारी चंदू दुबे ने कहा कि देश की आजादी में उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता, उनका व्यक्तित्व हर पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत है।
ये रहे उपस्थित
इस अवसर पर खेल प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष रामशंकर सोनकर, सोनू बकोरिया, अनूप गाचले, देवी मालवीय, अर्जुन कुचबदिया, कृष्णा चौधरी, राजेंद्र गोस्वामी, मनीष सोनी, फारुख शेख सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।









