---Advertisement---

जहां नागरिक वहीं नगर पालिका अभियान : वार्ड-17 में अध्यक्ष पंकज चौरे ने सुनीं समस्याएं

By
On:
Follow Us

इटारसी। नगर पालिका परिषद द्वारा शहर में चलाए जा रहे जहां नागरिक वहीं नगर पालिका जन-संवाद अभियान के क्रम में शुक्रवार को वार्ड 17 में विशेष शिविर लगाया। शिविर में नगर पालिका अध्यक्ष पंकज चौरे ने वार्ड वासियों से सीधे संवाद कर उनकी नागरिक समस्याओं को सुना और उनके त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।

शिविर की मुख्य मांगें और शिकायतें

  • सड़क एवं नाली निर्माण : एक्सीलेंट स्कूल के पीछे नाली निर्माण, स्कूल के सामने रोड निर्माण तथा विभिन्न रहवासी क्षेत्रों नवीन शर्मा के घर से मोहन गुप्ता के घर तक एवं ओमप्रकाश के मकान से रिखीराम के मकान तक में सीसी रोड की मांग की गई।
  • पेयजल समस्या : शिक्षक नगर और अन्य क्षेत्रों में पानी की किल्लत दूर करने के लिए 100 फुट लंबी नवीन पाइपलाइन विस्तार का प्रस्ताव दिया गया।
  • अत्यधिक ऊंचे स्पीड ब्रेकर : शिक्षक नगर के रहवासियों ने नालंदा स्कूल के सामने बने ऊंचे स्पीड ब्रेकरों को हटाने की मांग की, जो दुर्घटनाओं का कारण बन रहे हैं।
  • जलभराव व पार्क : बारिश के दौरान घरों में पानी भरने की समस्या और अधूरे पड़े पार्कों के निर्माण को जल्द पूरा करने का आग्रह किया।

मौके पर अधिकारियों को निर्देश

नपा अध्यक्ष पंकज चौरे ने आवेदनों पर गंभीरता दिखाते हुए संबंधित उपयंत्रियों और अधिकारियों को तत्काल मौका मुआयना करने और कार्य योजना तैयार करने के निर्देश दिए। शिविर में वार्ड पार्षद श्रीमती सीमा साहू, राजस्व निरीक्षक गजेंद्र पांडे, उपयंत्री श्रीमती सोनिका अग्रवाल, कमल हारिया, सुश्री लता मनोटे, सुरेश शर्मा, जगदीश पटेल सहित नगर पालिका के विभिन्न विभागों के कर्मचारी मौजूद रहे।

इनका कहना है…

हमारा संकल्प है कि नागरिकों को दफ्तरों के चक्कर न काटना पड़े। इस अभियान के माध्यम से हम स्वयं जनता के द्वार पहुंच रहे हैं। कार्यों में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

पंकज चौरे, अध्यक्ष, नगर पालिका इटारसी

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.