इटारसी। भारतीय लोकतंत्र के केंद्र में नागरिक के संकल्प के साथ देशभर में 16 वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस उत्साह से मनाया जाएगा। इस अवसर पर मध्यप्रदेश की स्वीप आइकॉन और राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका सारिका घारू को उनकी उत्कृष्ट मतदाता जागरूकता गतिविधियों के लिए राज्य स्तरीय सम्मान से नवाजा जाएगा।
प्रमुख आकर्षण एवं उपलब्धियां
- राज्य स्तरीय सम्मान : मध्यप्रदेश के राज्यपाल भोपाल में आयोजित समारोह में सारिका घारू को सम्मानित करेंगे। उन्होंने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी संजीव कुमार झा के मार्गदर्शन में प्रदेशभर के युवाओं को मतदान के प्रति जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
- थीम और संदेश : इस वर्ष की थीम मेरा भारत, मेरा वोट के माध्यम से नए और युवा मतदाताओं को चुनावी प्रक्रिया का हिस्सा बनने के लिए प्रेरित किया। सारिका ने विभिन्न नवाचारों के जरिए बताया कि कैसे एक-एक मत भारत की लोकतांत्रिक जड़ों को सींचता है। जागरूकता सत्रों के दौरान सारिका ने इंडियन सिटिजन एट द हार्ट ऑफ इंडियन डेमोक्रेसी के विचार को साझा करते हुए युवाओं को चुनावी साक्षरता का पाठ पढ़ाया।









