इटारसी। राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर इटारसी के न्यूयार्ड क्षेत्र में मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों और बूथ कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई।
बूथ क्रमांक 259 और 260 पर आयोजित कार्यक्रम में बीजेपी पदाधिकारियों ने मतदाताओं को लोकतंत्र के प्रति उनके कर्तव्यों की याद दिलाई। उपस्थित सभी लोगों ने मतदाता सूची के महत्व पर चर्चा की और निष्पक्ष एवं सक्रिय मतदान की शपथ ली।
इस अवसर पर श्रीमती रीना डोंगरे डोईफोड़े मंडल उपाध्यक्ष, श्रीमती बबीता सांगुले मंडल मंत्री, विजय भंगाले मंडल उपाध्यक्ष, जयप्रकाश सचान वरिष्ठ विधायक प्रतिनिधि, विनोद साठे अनुसूचित जनजाति मंडल महामंत्री, श्रीमती अनीता शुक्ला मातृशक्ति महिला मोर्चा मौजूद थे।
कायक्रम में निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े अधिकारियो का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा। बीएलओ प्रभारी श्री चौरे, उषा छीछवारे और प्रफुल्ल सैनी ने मतदाता सूची को अद्यतन करने और नए मतदाताओं के नाम जोडऩे की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी। न्यूयार्ड मेहरागांव शासकीय विद्यालय में भी जागरूकता अभियान चलाया, जहां बीजेपी पदाधिकारियों और बीएलओ ने मिलकर छात्र-छात्राओं और स्थानीय नागरिकों को प्रजातंत्र में अपनी आवाज बुलंद करने के लिए प्रेरित किया।









