इटारसी। लकडग़ंज स्थित श्री दुर्गा नवग्रह मंदिर में श्री नार्मदीय ब्राह्मण समाज सेवा समिति द्वारा नर्मदा जयंती का पावन पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां नर्मदा की पूजा-अर्चना और सामूहिक विष्णु सहस्त्रनाम पाठ के साथ हुई।
प्रमुख अतिथि एवं घोषणाएं
मुख्य अतिथि नर्मदापुरम सांसद दर्शन सिंह चौधरी का यह पहला अवसर था जब समाज केकार्यक्र में वे शामिल हुए। विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर पालिका अध्यक्ष पंकज चौरे, उपाध्यक्ष निर्मल सिंह राजपूत, सांसद प्रतिनिधि योगेंद्र सिंह राजपूत और विधायक प्रतिनिधि देवेंद्र पटेल मौजूद रहे।
सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने समाज के राष्ट्र निर्माण में योगदान की सराहना की और समाज के भवन हेतु आर्थिक सहयोग देने का वचन दिया। वहीं, नपा अध्यक्ष पंकज चौरे ने भी समाज को हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। कार्यक्रम के दौरान सांसद द्वारा समाज के वृद्धजनों एवं उत्कृष्ट प्रतिभाओं का शाल-श्रीफल व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया। श्रीमती श्वेता पगारे को उनकी उपलब्धि के लिए सम्मानित किया।
एसएस उपाध्याय, प्रेमलता उपाध्याय, रमेश नारायण पगारे, सीपी पाराशर सहित कई वरिष्ठ सदस्यों का सम्मान हुआ। जो वरिष्ठ जन उपस्थित नहीं हो सके, समिति उनके घर जाकर सम्मान करेगी। समाज के अध्यक्ष मनमोहन पगारे और कोषाध्यक्ष सुरेंद्र साकल्ले ने सभी अतिथियों का सम्मान किया। महिलाओं के लिए हल्दी-कुमकुम का पारंपरिक कार्यक्रम आयोजित किया। संचालन श्रीमती श्वेता पगारे ने और आभार प्रदर्शन सुरेंद्र साकल्ले ने किया।









