इटारसी। शासकीय सांदीपनि उच्चतर माध्यमिक विद्यालय इटारसी के एक प्रतिभाशाली छात्र युवराज रेकवार नवमी कक्षा का 69वीं राष्ट्रीय शालेय 17 वर्ष बालक/बालिका सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। यह राष्ट्रीय प्रतियोगिता 04 फरवरी 2026 से 8 फरवरी 2026 तक बिलासपुर छत्तीसगढ़ में आयोजित होंगी।
प्रतियोगिता से पूर्व चयनित खिलाडिय़ों के लिए नि:शुल्क राष्ट्रीय कोचिंग शिविर का आयोजन 28 जनवरी से 01 फरवरी 2026 तक टीकमगढ़ में आयोजित किया जाएगा, जिसमें छात्र प्रशिक्षण प्राप्त करेगा।
इस उपलब्धि पर विधायक प्रतिनिधि दीपक अठोत्रा, प्राचार्य एनपी चौधरी, उप-प्राचार्य उपेंद्र साहू, खेल शिक्षक आलोक चौधरी तथा विद्यालय परिवार के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने छात्र को राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन एवं विजय की अग्रिम बधाई दी एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आशीर्वाद प्रदान किया।









