इटारसी। शहर के प्रतिष्ठित समाजसेवी संजय मिहानी को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी चिकित्सालय की ‘रोगी कल्याण समिति’ का सदस्य मनोनीत किया गया है। उन्हें समिति की साधारण सभा एवं कार्यकारिणी सभा दोनों में स्थान दिया गया है।
दान स्वरूप प्रदान की सहयोग राशि
अस्पताल अधीक्षक द्वारा जारी पत्र के अनुसार, श्री मिहानी ने चिकित्सालय के विकास और रोगी कल्याण कार्यों के लिए 1,01,000 रुपए (एक लाख एक हजार रुपये) की राशि दान स्वरूप भेंट की है। यह राशि चेक क्रमांक 239368 के माध्यम से सदस्यता शुल्क के रूप में प्रदान की गई है।
अस्पताल प्रबंधन ने दी शुभकामनाएं
उनकी सेवा भावना और आर्थिक सहयोग को देखते हुए अस्पताल प्रबंधन ने उन्हें आधिकारिक रूप से समिति में शामिल किया है। अधीक्षक सह सचिव रोगी कल्याण समिति ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए यह नियुक्ति पत्र जारी किया। श्री मिहानी की इस नियुक्ति पर शहर के गणमान्य लोगों ने उनको शुभकामनाएं दी हैं।








