इटारसी। गायत्री मंदिर के पास बारह बंगला में दो लोगों ने मिलकर एक व्यक्ति के साथ मारपीट की है। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार राजेन्द्र दमाड़े, दीपक दमाड़े निवासी 12 बंगला ने गायत्री मंदिर के पास बारह बंगला में रहने वाले हिरेन्द्र पिता वासुदेव मानकर 35 वर्ष के साथ पुरानी रंजिश को लेकर गालियां दीं और मारपीट की है। आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी है।







