इटारसी। समीपस्थ ग्राम पथरोटा स्थित तालाब मोहल्ला में एक व्यक्ति की फांसी लगने से मृत्यु हो गयी। घटना का कारण अभी अज्ञात है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पथरोटा के तालाब मोहल्ला में छोटू उर्फ प्रेमशंकर पिता घूडऩलाल चौधरी 34 वर्ष की फांसी लगने से मृत्यु हो गयी।
पुलिस को उसके बड़े भाई जीतू पिता घूडऩलाल चौधरी 42 वर्ष से घटना की जानकारी दी। पुलिस ने सूचना पर मर्ग कायम कर जांच प्रारंभ कर दी है।









