इटारसी। महाशिवरात्रि के पावन पर्व के उपलक्ष्य में आगामी 15 फरवरी 2026, रविवार को ग्राम झालपा स्थित तिलक सिंदूर में एक भव्य धार्मिक आयोजन होने जा रहा है। यहां 24वें विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के जुटने की उम्मीद है।
यह आयोजन शिवशक्ति सेवा मंडल बुढलाडा (पंजाब) की इटारसी शाखा द्वारा किया जा रहा है। समिति के सदस्यों ने बताया कि “जय बाबा बर्फानी” के जयघोष के साथ आयोजित होने वाले इस भंडारे में सभी धर्मप्रेमी जनता सादर आमंत्रित है। आयोजन की तैयारियां जोर-शोर से शुरू कर दी गई हैं ताकि आने वाले भक्तों को सुगम व्यवस्था मिल सके।









