इटारसी। ग्राम रामपुर में तीन दिवसीय अखिल भारतीय विधायक कप वॉलीबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ। खेल के प्रति उत्साह जगाने के उद्देश्य से आयोजित इस टूर्नामेंट में विभिन्न जिलों की नामी टीमें हिस्सा ले रही हैं।
टूर्नामेंट का पहला रोमांचक मैच ग्वालियर और नर्मदापुरम की टीमों के बीच खेला गया। कायक्रम में सुधीर पटेल, प्रशांत तिवारी, भारत सिंह राजपूत, संतोष पाटिल और अखिलेश खंडेलवाल सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
यह प्रतियोगिता 5 फरवरी तक चलेगी, जिसमें हर दिन रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे। टूर्नामेंट कमेटी के अध्यक्ष भगवती चौरे और सचिव आशुतोष तिवारी ने बताया कि आयोजन को लेकर खेल प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह है। कार्यक्रम का संचालन शैलेन दीक्षित ने किया।










