इटारसी। राम वृद्ध कल्याण जन समिति, न्यास कॉलोनी में वरिष्ठ जनों हेतु निशुल्क हॉलिस्टिक वेल बीइंग आयुष शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
आयुष विभाग द्वारा संचालित यह शिविर 12-13, 19-20 और 26-27 फरवरी को आयोजित होगा। इसमें आयुर्वेदिक व होम्योपैथिक विशेषज्ञ मरीजों की जांच कर निशुल्क दवाएं देंगे। साथ ही योग प्रशिक्षकों द्वारा मार्गदर्शन भी दिया जाएगा। जिला आयुष अधिकारी ने शहर के बुजुर्गों से शिविर का लाभ लेने की अपील की है।









