---Advertisement---

नर्मदापुरम संभाग फाइनल में पहुंची, उज्जैन को पहली पारी में बढ़त के आधार पर हराया

By
On:
Follow Us

नर्मदापुरम। अंतर संभागीय क्रिकेट प्रतियोगिता महाराजा यशवंतराव ट्रॉफी के फाइनल में गत वर्ष विजेता टीम नर्मदापुरम संभाग पुनः लगातार दूसरे वर्ष पहुंच गई है ।नर्मदापुरम संभाग क्रिकेट एसोसिएशन के मानसेवी सचिव प्रदीप तोमर ने बताया कि नर्मदापुरम संभाग पूर्व में 2 बार विजेता रही है।

एमपीसीए ग्राउंड,नर्मदापुरम में चल रहे मैच में उज्जैन को पहली पारी में 224 रनों की बढ़त के आधार पर हराकर अंक तालिका में 16 अंक लेकर दूसरे स्थान पर काबिज हो गई है। मैच के अंतिम दिन उज्जैन संभाग की टीम ने अपने स्कोर 52 रन पर 2 विकेट से आगे खेलते हुए दिन के खेल में चाय के समय तक 334 रन 6 विकेट पर बना लिए थे एवं दोनों टीमों के कप्तानों ने नतीजा ना निकलते देख आपसी सहमति से हाथ मिलाया और मैच ड्रॉ हो गया।

उज्जैन संभाग टीम की ओर से अमन जैन ने शतकीय पारी 103 रन की खेली।नर्मदापुरम संभाग के आयुष मानकर और आदर्श दुबे को 2-2 विकेट हासिल हुए।नर्मदापुरम टीम अंतिम लीग मैच के बाद अंक तालिका में दूसरे स्थान पर है अब फाइनल मुकाबला नर्मदापुरम और इंदौर संभाग के मध्य इंदौर के डेली कॉलेज ग्राउंड पर 15 फरवरी से शुरू होगा। नर्मदापुरम के कोच सुनील शर्मा ने कहा कि हमारी टीम बेहतरीन अनुशासन के साथ खेली है। दो मैच नर्मदापुरम में होने से टीम को गुरु अनुराग मिश्रा का मार्गदर्शन प्राप्त होता रहा जो हमारी टीम के मनोबल को बढ़ाता रहा।

टीम के मैनेजर मनोहर बिल्थरिया ने टीम और कोच की जमकर तारीफ की एवं फाइनल मुकाबले में ओर बेहतर प्रदर्शन करने की बात कही है। मैच का पुरस्कार वितरण मुख्य अतिथि डॉक्टर अतुल सेठा एवं श्री रोहित फौजदार द्वारा आर्यन देशमुख को मैंन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया। उल्लेखनीय है कि डॉ अतुल सेठा ने अपनी ओर से नर्मदापुरम संभाग सीनियर टीम को ड्रेस प्रदान की है। मैच की दौरान एमपीसीए से अंपायर हर्षित जैन एवं अनुज कुमार और स्कोरर विकास सिंह सहित आब्जर्वर हर्ष पाण्डेय सिलेक्टर जफर अली,अनुराग मिश्रा,राजेश चौरे, संजय नाफडे,सुनील कालोसिया सहित ग्राउंड स्टाफ मौजूद रहा।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.