इटारसी। शहर और ग्रामीण क्षेत्रों के बिजली उपभोक्ताओं के लिए आवश्यक सूचना है। मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड इटारसी द्वारा 13 फरवरी 2026 को मेंटेनेंस और नए तकनीकी कार्यों के चलते विद्युत प्रदाय बंद रखा जाएगा।
क्यों बंद रहेगी बिजली?
उप महाप्रबंधक कार्यालय द्वारा जारी सूचना के अनुसार, 33 केव्ही गुर्रा फीडर पर लाइन मेंटेनेंस का कार्य किया जाना है। साथ ही, 33/11 केव्ही उपकेंद्र ग्रैंड एवेन्यू पर नवीन बसवार का महत्वपूर्ण कार्य संपन्न होगा। इस कारण संबंधित फीडरों और उच्चदाब उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
प्रभावित क्षेत्र और समय की जानकारी
बिजली कटौती दो चरणों में अलग-अलग क्षेत्रों में की जाएगी। सुबह 11 से दोपहर 02 बजे तक ग्रैंड एवेन्यू उपकेंद्र के सभी फीडर, ग्रैंड एवेन्यू से जुड़े सभी घरेलू, कृषि पंप और उच्चदाब उपभोक्ता, दोपहर 12 से शाम 05 बजे तक गुर्रा, सनखेड़ा, तवानगर और बिछुआ उपकेंद्र के क्षेत्रों से संबंधित सभी ग्राम, घरेलू कनेक्शन और कृषि पंप के उपभोक्ता प्रभावित रहेंगे।
विद्युत कंपनी ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है ताकि मेंटेनेंस कार्य सुचारू रूप से पूरा किया जा सके। नागरिकों को सलाह दी जाती है कि वे बिजली कटौती के समय को ध्यान में रखते हुए अपने आवश्यक कार्य पहले ही निपटा लें।









