इटारसी। पथरोटा थानांतर्गत ग्राम तीखड़ में एक युवक को विवाद के चलते चाकू मारकर घायल किया है। घटना की शिकायत पीडि़त ने पथरोटा थाना में दर्ज करायी है।
पुलिस के अनुसार तीखड़ में सुनील पिता राजकुमार बामने 27 वर्ष को अशोक पिता राजेश बंशकार निवासी सतरामहू थाना शाहगंज जिला सीहोर ने गालियां देते हुए पूट में चाकू मार दिया और जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।









