इटारसी। पीपल मोहल्ला में एक युवक ने शराब के पैसे नहीं देने पर महिला से मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पार्वती पति विशाल जाटव 40 वर्ष ने शिकायत दर्ज करायी है कि राहुल निवासी नाला मोहल्ला ने शराब पीने के लिए पैसे मांगे, नहीं देने पर हाथ मुक्कों से मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। घटना पीपल मोहल्ला की है।
गालियां दीं तथा जान से मारने की धमकी
इंदिरा कालोनी में तीन युवकों ने एक युवक को गालियां दीं तथा जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार इंदिरा कालोनी निवासी अंबर जैन पिता प्रशांत जैन 29 वर्ष ने आवेश राइन, तनवीर राइन और उनके एक अन्य साथी पर गालियां देने और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कराया है।









