इटारसी। शहर के नागरिकों के लिए बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से एएसजी नेत्र चिकित्सालय भोपाल एवं ओम आंख जांच केन्द्र इटारसी के संयुक्त तत्वावधान में एक नि:शुल्क नेत्र जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर 17 फरवरी 2026, दिन मंगलवार को सुबह 10 बजे से शाम 04 बजे तक आयोजित होगा।
विशेषज्ञों द्वारा परामर्श और जांच
इस शिविर की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि यहां आने वाले मरीजों का परीक्षण अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान नई दिल्ली से प्रशिक्षित अनुभवी सर्जनों और नेत्र विशेषज्ञों द्वारा किया जाएगा। शिविर में आधुनिक मशीनों के माध्यम से आंखों की विस्तृत जांच की जाएगी।
शिविर में उपलब्ध प्रमुख सेवाएं
शिविर के दौरान मरीजों को निम्नलिखित समस्याओं के लिए नि:शुल्क परामर्श और जांच की सुविधा मिलेगी उनमें मल्टीफोकल और टोरिक लेंस द्वारा मोतियाबिंद की शल्य चिकित्सा संबंधी सलाह, रेटिना और ग्लूकोमा की विशेष जांच, भेंगापन, ऑक्यूलोप्लास्टी, कॉर्निया, नाखूना और नासूर की जांच, क्यू-लसिक तकनीक द्वारा चश्मा हटाने संबंधी जानकारी, सिरदर्द, आंखों से पानी आना और बीपी की जांच की सुविधा शामिल हैं।









